Skip to content

NFT क्या है? फायदे और नुकसान – In Hindi

दोस्तों, आजकल Cryptocurrency के अलावा एक और चीज़ निवेशको का ध्यान आकर्षित कर रही और हो सकता है की आपने भी इसका नाम सुना हो और अगर नहीं सुना है तो हम तो हैं ही आपको जानकारी देने के लिए| जी हाँ दोस्तों आपने सही अंदाजा लगाया हैं, हम बात कर रहे हैं  एनऍफ़टी (NFT) यानी नॉन फंजिबल टोकन (Non Fungible Token) की| 

दोस्तों, NFT Artworks को सेल करके आज लोग लाखों रूपये बना रहे हैं लेकिन अभी NFT अपनी शुरूआती अवस्था में है और इसलिए ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं|

कुछ इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार NFT इस समय उसी अवस्था में है जिस अवस्था में क्रिप्टोकरेंसी अपने शुरूआती दिनों में थी, और इसके आगे प्रगति करने की बहुत सम्भावना है| 

दोस्तों, शायद आपने सुना होगा किसी ने NFT Artwork सेल करके हज़ारों डॉलर कमायें या Digital Artist Grimes ने अपना NFT कलेक्शन 6 मिलियन डॉलर में सेल किया|

ऐसे ही बहुत से डिजिटल आर्टिस्ट और सेलेब्रिटी ने अपना NFT कलेक्शन सेल करके लाखो डॉलर बनाये हैं और इससे पहले की हम आपको बताएं की NFT वास्तव में क्या है? यह जान लीजिये की इस साल यानि 2021 की सबसे बड़ी NFT सेल कौन -कौन सी हैं| आइये इसपर एक नज़र डालते हैं|

  1. ट्विटर का पहला ट्वीट, $2.9 मिलियन में बिका
  2. डिजिटल आर्टिस्ट हैशमास्क (Hashmasks) का NFT कलेक्शन  $16 मिलियन में बिका
  3. डोज कॉइन वाले डॉग के ओनर कोबोसू (Kobosu) ने ओरिजिनल डॉग पिक्चर NFT (Doge NFT), को  $4 मिलियन में बेचा
  4. डिजिटल आर्टिस्ट ग्रिम्स  (Grimes) का NFT कलेक्शन ग्रिम्स एनएफटी, $6 मिलियन में बिका
  5. डिजिटल आर्टिस्ट बीपल (Beeple) का आर्टवर्क Everyday: First 5000 Days, $69 मिलियन में बिका
  6. डिजिटल आर्टिस्ट रिक और मोर्टी (Rick and Morty) का एनएफटी कलेक्शन, $1.6 मिलियन में बिका
  7. डिजिटल आर्टिस्ट बीपल (Beeple) का आर्टवर्क Crossroads NFT, $6.6 मिलियन में बिका
  8. डिजिटल आर्टिस्ट क्रिप्टोपंक्स (CryptoPunks) का NFT आर्टवर्क  CryptoPunks #7804, $7.5 मिलियन में बिका
  9. गेमिंग प्लेटफार्म Axie Infinity पर जेनेसिस एस्टेट (Genesis Estate) का डिजिटल लैंड NFT , $1.5 मिलियन में बिका
  10. वर्ल्ड वाइड वेब सोर्स कोड NFT, $5.4 मिलियन में बिका
  11. Decentraland गेमिंग प्लेटफार्म पर डिजिटल प्रॉपर्टी NFT 2.43 मिलियन में बिका 
  12. सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का NFT कलेक्शन 9,66,000 डॉलर में बिका

दोस्तों, ऊपर दी गयी लिस्ट से आपको ये तो समझ में ही गया होगा की NFT में कितनी सम्भवनायें हैं| तो आज इस पोस्ट में हम जानेंगे की NFT क्या है? और इसके फायदे और नुकसान|

हमारा ये एक छोटा सा प्रयास है की NFT के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आपको इस पोस्ट के माध्यम से मिले और भारत की हिंदी भाषी जनता का ज्ञानवर्धन हो| 

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमने जिन टॉपिक्स को कवर किया है उसकी लिस्ट नीचे दी गयी है|

  • NFT (Non Fungible Token) क्या है? | What is NFT (Non Fungible Token)?
  • NFT के प्रकार | Types of NFTs
  • NFT और Cryptocurrency में क्या अंतर है?
  • NFT कैसे काम करता है? | How does NFT Work?
  • NFT के फायदे | Advantages of NFTs
  • NFT के नुकसान | Disadvantages of NFTs
  • NFT मार्केटप्लेस क्या है? | What is NFT Marketplace?
  • क्या NFT कलेक्शन खरीदना सही है? | Is it a Good Idea to buy NFT Collections?
  • मैं अपना NFT कैसे बना सकता हूँ? | How can I make my own NFT?
  • NFT Crypto क्या है? | What is NFT Crypto?
  • क्या NFT Crypto में निवेश करना सही है? | Is It Right to Invest in NFT Crypto?
  • NFT का भविष्य क्या है? | What is the future of NFTs

NFT (Non Fungible Token) क्या है?

NFT यानी नॉन फंजिबल टोकन (Non Fungible Token) एक ऐसा डाटा यूनिट होता है जिसे ब्लाकचैन में स्टोर किया जाता है| समझ में आया ? नहीं न? इसे और आसान तरीके से समझते है|

नॉन फंजिबल (Non Fungible) का मतलब है यूनिक, मतलब कुछ भी ऐसा जिसका डुप्लीकेट न बनाया जा सके| कोई भी ऐसी डिजिटल या फिजिकल वस्तु जिसका केवल एक ही वास्तविक स्वामी हो और जो किसी और के पास न मिल सकती हो| 

उदाहरण के लिए यदि हम एक 10 रूपये का नोट ले तो इसे नॉन फंजिबल (Non Fungible) नहीं कहा जाएगा क्योकि इसे आप अपने दोस्त से बदल सकते हैं या फिर दो 10 के नोट के बदले 20 रूपये का नोट ले सकते हैं|

लेकिन किसी फेमस स्पोर्ट्स पर्सन या सेलेब्रिटी द्वारा औटोग्राफ किया हुआ कार्ड या स्पोर्ट्स गियर आपको कहीं और नहीं मिल सकता है तो इस प्रकार की किसी भी यूनिक वस्तु को हम नॉन फंजिबल (Non Fungible) कह सकते हैं| 

अब आते हैं नॉन फंजिबल (Non Fungible) टोकन पर जैसा की हमने ऊपर दिए गए उदाहरण में समझा कोई भी ऐसी वस्तु जो की यूनिक हो और जिसका डुप्लीकेट नहीं बनाया जा सकता उसे नॉन फंजिबल (Non Fungible) कहा जा सकता है

लेकिन यदि यह कोई डिजिटल वस्तु है जैसे की कोई Artwork, Video, Domain Name, Video Games, Trading Cards आदि और जिसे ब्लाकचैन पर स्टोर किया जाता है तो इसे नॉन फंजिबल टोकन (Non Fungible Token -NFT) कहा जाता है| 

अब आप कहेंगे की किसी आर्टवर्क इमेज को या किसी विडियो को तो हम जब चाहे डाउनलोड करके अपने पास सेव रख सकते हैं तो इसका NFT कलेक्शन बनाने या इसे खरीदने का क्या मतलब है?

दोस्तों एक बात आपको समझ लेनी चाहिए की भले आप डिजिटल आर्टवर्क को कॉपी कर ले या विडियो को डाउनलोड कर लें लेकिन आप इसकी ओनरशिप कभी नहीं ले पायेंगे|

आप जब भी डाउनलोड करेंगे आपको विडियो  या इमेज की एक कॉपी ही मिलेगी न की ओरिजिनल विडियो या इमेज और इसे हैक करके चोरी करने की सोचना तो मूर्खता ही होगी

क्योकि NFT आधारित सभी Artwork, Video, Games, Movies, Songs, Domain Name या और जो कुछ भी है उसे Blockchain पर स्टोर किया जाता है और Blockchain को हैक नहीं किया जा सकता है| 

अब यहाँ प्रश्न ये आता है क्या फिजिकल वस्तुओ को भी NFT की तरह ट्रेड किया जा सकता है? (Can physical goods also be traded like NFT?) तो इसका जवाब है “हाँ” इसके लिए आपको फिजिकल गुड्स की ओनरशिप को Digital Format में Blockchain पर स्टोर किया जा सकता है| इस प्रकार आप एक भौतिक वस्तु को भी NFT की तरह ट्रेड कर सकते हैं|

NFT के प्रकार – In Hindi

जैसा की हमने अब तक जाना की हम किसी भी वस्तु को NFT की तरह स्टोर कर सकते हैं बस शर्त ये है की वो वस्तु यूनिक होनी चाहिए| यहाँ हम बात करेंगे कुछ NFT कुछ सबसे प्रसिद्ध प्रकारों के बारे में जो आज कल बहुत ट्रेंड में हैं|

NFT के टॉप 10 प्रकार | Top 10 Types of NFT

  1. डिजिटल आर्ट | Digital Art : डिजिटल आर्टवर्क NFT का सबसे लोकप्रिय प्रकार है और इसके अंतर्गत सभी प्रकार की Digital Art जैसे Illustrated Images, Digital Painting, Clip Art, Photograph, और Video आदि आते हैं| और इनकी कीमत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की बीपल (Beeple) नाम के डिजिटल आर्टिस्ट ने अपना डिजिटल आर्टवर्क Everyday’s: First 5000 Days  को 69 मिलियन डॉलर में बेचा है जिसकी भारतीय रूपये में कीमत करीब 52 करोड़ 25 लाख रूपये होती है| अगर आपके पास भी बीपल (Beeple) के जैसा कुछ यूनिक आर्टवर्क बनाने की क्षमता है तो आप भी रातोरात करोडपति बन सकते हैं|
  2. डिजिटल म्यूजिक | Digital Music : Music Industry भी अब NFT से अछूती नहीं रह गयी है| संगीत तो दशकों से बेचीं और खरीदी जा रही है लेकिन संगीतकारों को इसका बस वही हिस्सा प्राप्त होता है जो उन्हें Music Label और Online Streaming Platforms से रॉयल्टी के रूप में प्राप्त होता है ये एक बहुत ही छोटा सा हिस्सा होता है और ज्यादातर प्रॉफिट म्यूजिक रिलीज़ करने वाली कंपनियों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के खाते में जाता है| NFT इस परिदृश्य को बदल रहा है और अब संगीतकार अपने बनाये हुए संगीत को NFT Marketplace के द्वारा सीधे लोगो को बेच रहे हैं और 100% की कमाई कर रहे हैं| यहाँ तक की कुछ संगीतकारों ने कुछ ही घंटो में मिलियन डॉलर की कमाई की है|
  3. विडियो गेम आइटम | Video Game Item : NFT Space में Video Games भी आजकल बहुत ही ट्रेंडिंग हैं| विडियो गेम कंपनियाँ पूरे के पूरे विडियो गेम को ही NFT के तौर पर बेच रहे हैं| ज़ाहिर है की ये विडियो गेम Blockchain Technology का प्रयोग करते हैं| इसके अलावा कुछ विडियो गेम प्लेटफार्म विडियो गेम आइटम्स जैसे की अवतार (Avatar), स्किन्स (Skins), करैक्टर (Character), वेपन्स (Weapons) आदि जैसे आइटम को भी NFT के तौर पर बेच रहे हैं| एक बार आपने इनमे किसी भी चीज़ को खरीद लिया तो वो बस आपको ही उपलब्ध होगी और किसी को नहीं| 
  4. डिजिटल ट्रेडिंग कार्ड्स और कलेक्टिबल्स | Digital Trading Cards and Collectibles : डिजिटल ट्रेडिंग कार्ड्स को भी NFT के तौर पर ट्रेड किया जा सकता है, जैसे की स्पोर्ट्स पर्सन के ऑटोग्राफ किये हुए कार्ड्स या लिमिटेड एडिशन बेसबॉल कार्ड्स की कीमत हज़ारों डॉलर्स में होती है इसी प्रकार इन कार्ड्स के वर्चुअल संस्करण भी NFT के तौर पर ट्रेड किये जा सकते हैं| हो सकता है की किसी डिजिटल ट्रेडिंग कार्ड जिसकी कीमत आज कुछ भी नहीं है वो 10 साल बाद आपको हज़ारो डॉलर्स दे सकता है| इसके अलावा ऐसे और भी डिजिटल कलेक्टिबल आइटम्स हो सकते है जिन्हें NFT के तौर पर ट्रेड किया जा सकता है उदाहरण के लिए क्रिप्टोकिटीज (Cryptokitties)| 
  5. लोकप्रिय स्पोर्ट्स या इवेंट मोमेंट्स | Popular Sports or Event Moments : किसी खेल या इवेंट में कभी कभी कुछ ऐसे क्षण आते हैं जो यादगार बन जाते हैं जैसे की क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में लास्ट बॉल पर सिक्स या अकैडमी अवार्ड्स का कोई सेलेब्रिटी मोमेंट, ऐसे पलों की एक शार्ट विडियो क्लिप को भी NFT की तरह सेल किया जा सकता है| ये छोटी सी क्लिप 10 सेकंड की भी हो सकती है और इसकी कीमत मिलियन डॉलर्स में हो सकती है|
  6. मीम्स | Memes : हाल के दिनों में एनएफटी के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण प्रगति NFT Meme की बिक्री है। लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा होने और इंटरनेट यूजर के बीच तत्काल पसंदीदा होने के साथ-साथ मीम्स को NFT के साथ भी जोड़ा गया है। NFT के रूप में मीम की बिक्री अद्वितीय मीम रचनाकारों के लिए एक विकसित भविष्य के इकोसिस्टम में भाग लेने की क्षमता को प्रदर्शित करती है। यदि आपको लगता है कि इंटरनेट अधिक दिलचस्प नहीं हो सकता है, तो आप NFT मार्केट में मीम को खरीद और ट्रेड कर सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ मामलों में मीम में मौजूद व्यक्ति ही असली विक्रेता होता है। चार्ली बिट माय फिंगर (Charlie Bit My Finger), बैड लक ब्रायन (Bad Luck Brian), डिजास्टर गर्ल (Disaster Girl), और ऐसे ही कुछ अन्य मीम NFT को $30000 से $80000 तक की कीमत में बेचा गया है| इसके अलावा Doge Meme को तो पूरे 4 मिलियन डॉलर्स में बेचा गया है|
  7. NFT डोमेन नेम | NFT Domain Names : Domain Name के बारे में तो आप जानते ही होंगे, अब यह भी NFT के तौर पर बेचे जा रहे हैं| वैसे तो आमतौर पर जो डोमेन हम खरीदते है उसकी कुछ Limited Validity होती है और वैलिडिटी एक्सपायर होने के बाद हमे इसे रि-न्यू करना पड़ता है और हमें फिर से डोमेन की पूरी कीमत देनी पड़ती है| इसके विपरीत NFT Domain को जब आप खरीदते हैं तो ये लाइफटाइम के लिए आपका हो जाता है और आपको इसे कभी भी रि-न्यू कराने की आवश्यकता नहीं है| 
  8. NFT वेब होस्टिंग | NFT Web HostingNFT Domain की तरह ही NFT Web Hosting भी आ गयी है जाहिर की जब आप NFT Hosting पर अपनी Website होस्ट करते हैं तो वास्तव में आपकी वेबसाइट एक Blockchain Platform पर स्टोर होती है| एक बार जब आप NFT Hosting खरीद लेते हैं तो आपको इसे कभी भी रि-न्यू कराने की आवश्यकता नहीं है| नहीं – नहीं रुकिए आपको अभी तुरंत ही अपनी वेबसाइट को NFT Domain और Hosting पर शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं है क्योकि अभी यह बहुत ही प्रारंभिक अवस्था में हैं और पारंपरिक होस्टिंग के मुकाबले इसपर वेबसाइट को होस्ट करना आसान नहीं है| वैसे इसके बारे में हम कभी और बात करेंगे किसी और पोस्ट में|
  9. NFT रियल एस्टेट | NFT Real Estate : शायद आप सोच में पड़ गए होंगे की NFT और Real Estate का क्या रिश्ता है? तो दोस्तों मैं आपको बता दूं की कुछ ऐसे गेम हैं जो की वास्तव में एक Virtual World का निर्माण करते हैं जहाँ आप कुछ भी खरीद या बेच सकते हैं आप अपना बिज़नेस बना सकते हैं, प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं और जो कुछ भी आप इस वास्तविक दुनिया में करते हैं वो सब कुछ आप इस वर्चुअल वर्ल्ड में कर सकते है| उदाहरण के लिए वर्चुअल वर्ल्ड में आप एक Digital Land (ज़मीन) खरीद सकते हैं या एक Super Store बना सकते हैं और इस सुपर स्टोर से सामान बेच सकते हैं और इसके द्वारा वास्तव में पैसे कमा सकते हैं क्योकि ऐसे Virtual World Game की करेंसी भी एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी होती है जिसे NFT Token कहा जाता है| उदाहरण के लिए Decentraland एक ऐसा ही Gaming Platform है जहाँ आप गेम खेलते हुए इसकी ऑफिसियल करेंसी यानी MANA कलेक्ट कर सकते हैं और इसका प्रयोग करके आप अपने लिए कुछ भी खरीद सकते हैं या इसे क्रिप्टो एक्सचेंज के द्वारा सीधे कैश में भी कन्वर्ट कर सकते हैं|
  10. रियल वर्ल्ड एसेट | Real World Assets :  वास्तविक दुनिया की वस्तुओ के लिए भी NFT का प्रयोग शुरू हो चूका है और कुछ कंपनियों ने Real Estate Properties को NFT के तौर पर बेचना शुरू कर दिया है लेकिन वास्तव में ऐसी Real Estate Deals में प्रॉपर्टी की Sale Deeds और अन्य Certificates को Blockchain Platform पर एक Data Unit के रूप में स्टोर कर दिया जाता है| इस प्रकार इस प्रॉपर्टी की सुरक्षा निश्चित की जाती है और किसी भी प्रकार इसकी नक़ल नहीं बनाई जा सकती है| इस प्रकार यह एक Cryptographic Proof बन जात है जिससे प्रॉपर्टी के मालिक की निश्चित पहचान होती है|

NFT और Cryptocurrency में क्या अंतर है? – In Hindi

Cryptocurrency और NFT में सबसे बड़ा अंतर ये है की क्रिप्टोकरेंसी एक Non Fungible Token नहीं है, क्योकि एक क्रिप्टोकरेंसी जैसे की बिटकॉइन (Bitcoin) यूनिक नहीं है|

एक बिटकॉइन (Bitcoin) के बदले में आप दूसरा बिटकॉइन (Bitcoin) प्राप्त कर सकते है जबकि एक NFT जैसे की NFT आर्टवर्क यूनिक होता है और इसके बदले वैसा ही आर्टवर्क नहीं दिया जा सकता है अन्यथा इसे एक NFT नहीं कहा जाएगा|

इसलिए NFT के तौर पर किसी भी वस्तु को केवल एक ही बार खरीदा और बेचा जा सकता है| हर एक NFT अलग होता है इसे एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है| और जहाँ तक NFT Token का सवाल है, NFT Token भी एक प्रकार की Cryptocurrency ही है और यह फंजिबल होती है यानी ये यूनिक नहीं है| इसे एक आम क्रिप्टोकरेंसी जैसे की बिटकॉइन (Bitcoin) या एथेरियम (Ethereum) की तरह ही एक्सचेंज और ट्रेड किया जा सकता है|

NFT कैसे काम करता है? – In Hindi

NFT लगभग उसी प्रकार से कार्य करता है जैसे की क्रिप्टोकरेंसी | NFT का वर्किंग प्रोसेस कुछ स्टेप्स में पूर्ण होता है जो इस प्रकार है:

  • स्टेप 1 – NFT मार्केटप्लेस पर रजिस्ट्रेशन | Registration on NFT Marketplace : NFT स्पेस में दो मुख्य प्रकार के यूजर होते हैं पहला एक NFT क्रिएटर यानी किसी डिजिटल एसेट को बनाने वाले और दुसरे इसे खरीदने वाले| एक NFT क्रिएटर सबसे पहले एक NFT प्लेटफार्म या मार्केटप्लेस पर रजिस्ट्रेशन करता है| NFT मार्केट प्लेस ब्लाकचैन अपर आधारित एक ऑनलाइन इ-कॉमर्स पोरटल की तरह होता है| जहाँ डिजिटल एसेट्स NFT के तौर पर बेचे और खरीदे जाते हैं|
  • स्टेप 2 – यूजर एक क्रिप्टो वॉलेट सेटअप करता है | User Setup a Crypto Wallet : अगले स्टेप में यूजर अपने लिए एक क्रिप्टो वॉलेट सेटअप करता है जिससे की किसी NFT एसेट की बिक्री पर उसकी कीमत यूजर के वॉलेट में ट्रान्सफर हो जाती है|
  • स्टेप 3 – यूजर डिजिटल एसेट को अपलोड करता है | User Upload Digital Assets to NFT Marketplace : NFT सेलर अपने डिजिटल एसेट्स जैसे की डिजिटल आर्ट, क्लिप आर्ट, ट्रेडिंग कार्ड्स आदि को NFT मार्केट प्लेस पर अपलोड करता है है और बोली (Auction) लगाये जाने से पहले की न्यूनतम कीमत तय करता है जो की क्रिप्टोकरेंसी में होती है|
  • स्टेप 4 – डिजिटल एसेट सेल के लिए NFT मार्केटप्लेस पर लिस्ट हो जाता है| Digital Asset will be Listed for Sale: अब अपलोड किया गया डिजिटल एसेट NFT मार्केटप्लेस पर सेल के लिए लिस्ट हो जाता है| लेकिन अभी यह खरीदारों को नहीं दिखता है|
  • स्टेप 5 – NFT मार्केटप्लेस पर डिजिटल एसेट अप्रूव होता है | Digital Asset Get Approved in NFT Marketplace: NFT मार्केटप्लेस के मॉडरेटर अपलोड किये डिजिटल एसेट की समीक्षा करते हैं और इसका वेरिफिकेशन करते हैं इस दौरान यह जांच की जाती है की जो डिजिटल एसेट अपलोड किया गया है वो ओरिजिनल कॉपी है और इसका मूल स्वामित्व यूजर के पास ही है|
  • स्टेप 6 – खरीदारों को NFT उपलब्ध हो जाती है | NFT’s Get Available for Buyers: अप्रूवल के बाद यह डिजिटल एसेट एक NFT के तौर पर खरीदारों को उपलब्ध हो जाती है| अब खरीदार इसके ऊपर बोली लगा सकते हैं|
  • स्टेप 7 – NFT ओनर बोली शुरू करता है | NFT Owner Starts Bidding : अब NFT ओनर जब चाहे बोली शुरू कर सकता है| कुछ NFT प्लेटफॉर्म्स पर बोली लगाने की एक निश्चित समय सीमा होती है और कुछ पर इसे NFT ओनर तय करता है| 
  • स्टेप 8 –  NFT ओनर को  नोटिफिकेशन भेजा जाता है | NFT Owner Get Notified: जब ऑक्शन की समय सीमा समाप्त हो जाती है तब NFT ओनर को सबसे ऊंची बोलियों का एक नोटिफिकेशन भेजा जाता है| अब NFT ओनर यह तय करता है की किसे यह NFT बेचनी है|
  • स्टेप 9 – NFT मार्केट प्लेस ट्रांजैक्शन को रेग्युलेट करता है | NFT Marketplace Regulates the Transaction : एक बार सेल हो जाने के बाद NFT मार्केटप्लेस के द्वारा क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट कर दिया जाता है| इस ट्रांजैक्शन के आधार पर NFT मार्केटप्लेस अपना कुछ हिस्सा अर्जित करता है, इसके अलावा NFT मार्केटप्लेस ही ट्रांजैक्शन को वेरीफाई करता है और एक वॉलेट से दुसरे वॉलेट में क्रिप्टोकरेंसी को ट्रांसफ़र करता है|

तो दोस्तों, इस प्रकार NFT का प्रोसेस कम्पलीट होता है|

NFT के फायदे – In Hindi

Non Fungible Token (NFT), निस्संदेह, एक पूरी तरह से नई प्रकार की डिजिटल संपत्ति हैं। एक ओर, मिलियन-डॉलर की एनएफटी नीलामियों के रूप में कई आकर्षक आकर्षण हैं, लेकिन दूसरी ओर, एक तिहाई NFT $100 से कम में बिकते हैं। आखिर ऐसा क्या है जो NFT को ज्यादा या कम मूल्यवान बनाता है?, इसका जवाब आपको NFT से होने वाले फायदों की जानकारी से मिलेगा। Non Fungible Token (NFT) के कुछ सबसे महत्वपूर्ण फायदे यहां दिए गए हैं, जो उनके मूल्य को निर्धारित करते हैं।

स्वामित्व | Ownership

Non Fungible Token (NFT) का प्राथमिक लाभ ओनरशिप साबित करने की क्षमता है। क्योंकि NFT एक ब्लॉकचेन नेटवर्क पर काम करते हैं, इसलिए ये किसी डिजिटल एसेट का एक ही सिंगल अकाउंट से सम्बन्ध प्रमाणित करने में सहायता कर सकता है। इन सबसे ऊपर, NFT अविभाज्य हैं और इसके एक से अधिक ओनर (मालिक) नहीं हो सकते हैं।

साथ ही, NFT के स्वामित्व लाभ खरीदारों को नकली एनएफटी के जोखिमों से बचाते हैं। NFT आलोचकों ने सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि कोई भी NFT की तस्वीरें डाउनलोड कर सकता है और उन्हें बेच सकता है या उन्हें मुफ्त में दे सकता है।

हालाँकि, आप NFT की एक कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, यह निर्धारित करना महत्वपूर्ण है कि क्या आप इस डिजिटल एसेट के ओनर हैं। उदाहरण के लिए, इंटरनेट से मोनालिसा की एक तस्वीर प्राप्त करना आपको इसके स्वामित्व का अधिकार नहीं देता है।

प्रमाणिकता | Authenticity

Non Fungible Token (NFT) के लाभ ज्यादातर उनकी विशिष्टता पर निर्भर करते हैं। NFT ब्लॉकचेन पर बनते हैं, और इस प्रकार ये सुनिश्चित करते हैं वो एक यूनिक रिकार्ड्स से सम्बंधित हैं। NFT की यही विशिष्ट विशेषताएं उसके मूल्य को निर्धारित करती हैं।

साथ ही, एनएफटी निर्माताओं के पास आपूर्ति की कमी पैदा करने के लिए सीमित मात्रा में एनएफटी जारी करने का विकल्प होता है। कुछ एनएफटी के मामले में, रचनाकार कई डुप्लीकेट बनाना चुन सकते हैं, जैसे की टिकट बनाए जाते हैं।

दूसरी ओर, ब्लॉकचैन की अपरिवर्तनीयता जिस पर एनएफटी संग्रहीत हैं, वैधता की गारंटी देता है। अपरिवर्तनीयता आश्वासन देती है कि ब्लॉकचैन-आधारित एनएफटी परिवर्तन, हटाने या प्रतिस्थापन के लिए अभेद्य हैं। नतीजतन, एनएफटी अपनी प्रामाणिकता को सबसे महत्वपूर्ण विशेषता के रूप में आसानी से उजागर कर सकते हैं।

हस्तान्तरियता | Transferability

कई गेम में इन-गेम प्रोडक्ट्स होते हैं, जिन्हें प्लेयर्स अपने गेमिंग अनुभव को बढ़ाने के लिए खरीद सकते हैं। दूसरी ओर, इन-गेम ऑब्जेक्ट, गेम की सेटिंग तक सीमित हैं और इन्हें कहीं और उपयोग नहीं किया जा सकता है।

इसके अलावा, यदि गेम आउट ऑफ़ फैशन हो जाता है, तो गेमर्स गेम में खरीदे गए प्रोडक्ट्स और स्मृति चिन्हों में किया गया अपना निवेश खो सकते हैं।

एनएफटी के मामले में, गेम निर्माता इन-गेम ऑब्जेक्ट्स के एनएफटी बना सकते हैं जिन्हें यूजर अपने डिजिटल वॉलेट में रख सकते हैं। प्लेयर्स तब गेम के बाहर गेम में खरीदे गए प्रोडक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं या उन्हें लाभ के लिए बेच भी सकते हैं।

क्योंकि एनएफटी स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स पर निर्मित होते हैं, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स  के उपयोग को जोड़ने से स्वामित्व हस्तांतरण आसान हो जाता है। खरीदार और विक्रेता के बीच स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स में परिभाषित विशेष मानदंडों की संतुष्टि के बाद स्वामित्व हस्तांतरण पूरा किया जा सकता है।

आर्थिक अवसर | Economic Opportunity

Non Fungible Token (NFT) के लाभों के परिणामस्वरूप एक पूरी तरह से नई निर्माता अर्थव्यवस्था का निर्माण और विस्तार हो सकता है।

निर्माता अर्थव्यवस्था कंटेंट डेवलपर की सहायता करने पर ध्यान केंद्रित करेगी ताकि स्वामित्व को उन प्लेटफार्मों पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता से बचा जा सके जिनका उपयोग वे अपने कंटेंट को प्रचारित करने के लिए करते हैं।

एनएफटी के कारण कंटेंट का स्वामित्व कंटेंट में अंतर्निहित है। नतीजतन, जब निर्माता अपना कंटेंट बेचते हैं, तो आय सीधे उनके पास जाती है।

यदि कोई नया मालिक एनएफटी खरीदता है, तो डेवलपर एनएफटी का निर्माण करते समय स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को लागू करके रॉयल्टी एकत्र करने में सक्षम हो सकता है।

चूंकि एनएफटी मेटाडेटा में निर्माणकर्ता का एड्रेस शामिल होता है, इसलिए मूल डेवलपर, टोकन के प्रत्येक पुनर्विक्रय के लिए रॉयल्टी प्राप्त कर सकता है।

NFT के नुकसान – In Hindi

यह एक अत्यधिक अनिश्चित बाजार है | This is a Highly Volatile Market

 मूल प्रश्न यह है कि क्या एनएफटी में कोई वास्तविक लाभ है। क्या यह लंबी अवधि का निवेश है? या यह सिर्फ एक क्षणभंगुर सनक है? कहना मुश्किल है।

फिलहाल, एनएफटी का मूल्य केवल भावनात्मक गुणवत्ता पर निर्भर है। इसके अतिरिक्त मुझे नहीं लगता की फिलहाल NFT किसी भी प्रकार लाभदायक है जब तक की इसके और व्यापक और सार्थक प्रयोग सामने नहीं आते| 

डिजिटल संपत्ति की प्रतिलिपि बनाना संभव है| Copying Digital Assets is Possible.

सिर्फ इसलिए कि किसी के पास किसी डिजिटल आइटम का NFT है, इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी कोई कॉपी नहीं बना सकता है।

कला को कॉपी और पेस्ट किया जा सकता है, GIF को सैकड़ों बार प्रकाशित किया जा सकता है, और फिल्मों को विभिन्न वेबसाइटों पर शेयर किया जा सकता है, और ऐसा इन्टरनेट के विकास के साथ साथ दशकों से होता आया है। 

तथ्य यह है कि आप एनएफटी होल्ड करते हैं यह इंगित नहीं करता है कि आपके पास एनएफटी का स्वामित्व है – आपके पास केवल स्वामित्व का प्रतीक है।

लेकिन मैं सच मैं यह समझ नहीं पाया हूँ की किसी भी प्रकार की डिजिटल आर्टवर्क चाहे वो मोना लिसा की पेंटिंग से ही अच्छी क्यों न हो पर मैं अपनी मेहनत की कमाई क्यों खर्च करूँ, हो सकता है की मुझे कला की समझ न हो लेकिन फिर भी मोना लिसा की पेंटिंग का कॉपी किया हुआ प्रिंट तो मैं अपने लिविंग रूम में लगा ही सकता हूँ|

पर्यावरण लागत | Environmental Costs

एथेरियम और बिटकॉइन जैसी ब्लॉकचेन-आधारित क्रिप्टोकरेंसी के पर्यावरणीय प्रभाव पर बहुत कुछ लिखा गया है। ब्लॉकचेन में एंट्री दर्ज करने के लिए महत्वपूर्ण मात्रा में कम्प्यूटेशनल पॉवर की आवश्यकता होती है।

ब्लॉकचेन-आधारित एसेट की स्थिरता एक प्रमुख चिंता का विषय है एक ऐसा समय भी आ सकता है जबकि कंप्यूटर इतने सक्षम ही न रह जाए की ब्लाकचैन पर होने वाले अगणित ट्रांजैक्शन को संभाल सके|

ऐसी स्थिति सब कुछ धाराशायी हो जाएगा कम से कम कुछ समय के लिए तो जब तक की इसका एक सस्ता और शक्तिशाली विकल्प नहीं खोजा जाता| 

एनएफटी चोरी की जा सकती है | NFT Could be Stolen

हालांकि एनएफटी के पीछे की तकनीक अपेक्षाकृत सुरक्षित है, लेकिन कई एक्सचेंज और प्लेटफॉर्म नहीं हैं। जैसे, साइबर सुरक्षा उल्लंघनों के बाद चोरी हुए एनएफटी की कई रिपोर्टें आई हैं।

उदाहरण के लिए मान लीजिये की आपके NFT वॉलेट को हैक कर लिया जाए तो आपकी सभी NFT को बेचा जा सकता है| इसके अलावा यदि किसी NFT एक्सचेंज के साइबर सिक्यूरिटी प्रोटोकॉल्स आउटडेटिड हैं तो हैकर इसमें भी सेंध लगा सकते हैं|

NFT Marketplace क्या है? – In Hindi

एनएफटी मार्केटप्लेस (NFT Marketplace) ब्लाकचैन आधारित ऐसे प्लेटफार्म हैं जहाँ NFT को Display, या Trade किया जाता है, इसके अलावा कुछ प्लेटफॉर्म्स ऐसे भी होते हैं जहाँ NFT की मिन्टिंग (Minting) भी की जाती है|

Minting एक ऐसा प्रोसेस है जिसमे इनफार्मेशन को वैलिडेट किया जाता है, नए ब्लॉक्स बनाये जाते है और इनफार्मेशन को ब्लाकचैन में रिकॉर्ड किया जाता है|

इस प्रकार, Proof of Stake वह प्रोसेस है जिसके नियमानुसार ब्लॉक्स बनाए जाते हैं, और ब्लाक में डाटा जोड़ा जाता है|

एनएफटी मार्केटप्लेस (NFT Marketplace) तक पहुँचने और उनका उपयोग करने के लिए, आपके पास निम्नलिखित होना चाहिए:

एक क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट | A Cryptocurrency Wallet : आपको एक ऐसे वॉलेट का चयन करना होगा जो ब्लॉकचैन नेटवर्क के साथ कम्पेटिबल हो और जो एनएफटी को सपोर्ट करता हो जिसे आप खरीदना चाहते हैं| 

उदाहरण के लिए, यदि आप एथेरियम ब्लॉकचैन प्लेटफॉर्म के आधार पर एनएफटी खरीदना या व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको मेटामास्क (MetaMask) जैसे कम्पेटिबल एथेरियम (Ethereum) वॉलेट का उपयोग करने की आवश्यकता होगी।

सोलाना (Solana) प्लेटफॉर्म पर एनएफटी खरीदने के लिए आपको सॉलेट (Sollet) जैसी वॉलेट सेवा का उपयोग करना चाहिए।

NFT ट्रांजैक्शन के लिए कुछ क्रिप्टो कॉइन | Crypto Coins for NFT Transaction : एनएफटी खरीदने, लिस्ट करने या मिन्टिंग से पहले आपको अपने वॉलेट को प्री-फंड करना होगा। फिर से, आपको यह पता लगाना होगा कि आप जिस मार्केटप्लेस का उपयोग करने का इरादा रखते हैं, वह कौन सी क्रिप्टोकरेंसी का समर्थन करता है।

एक यूजर अकाउंट | A User Account : आपको उस विशेष मार्केटप्लेस में एक अकाउंट बनाना होगा जिससे आप एनएफटी खरीदना चाहते हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि, अधिकांश NFT Marketplace प्लेटफॉर्म पर एनएफटी को लिस्ट करने और बनाने के लिए ब्लॉकचेन नेटवर्क शुल्क लगता है।

आप जिस ब्लॉकचेन-आधारित प्रणाली का उपयोग करने का निर्णय लेते हैं, उसके आधार पर शुल्क भिन्न होता है। उदाहरण के लिए, ज्यादातर NFT Marketplace, Ethereum ब्लाकचैन पर आधारित हैं| लेकिन इसकी सबसे महंगी फीस है।

Top 10 NFT Marketplaces

  1. OpenSea
  2. Axie Marketplace
  3. Larva Labs/CryptoPunks
  4. NBA Top Shot Marketplace
  5. Rarible
  6. SuperRare
  7. Foundation
  8. Nifty Gateway
  9. Mintable
  10. Theta Drop

क्या NFT Collection खरीदना सही है? – In Hindi

मुझे नहीं लगता की अभी NFT में इन्वेस्टमेंट करना सही होगा जब तक इसके कुछ सार्थक प्रयोग सामने नहीं आ जाते| किसी डिजिटल आर्टवर्क, विडियो, ट्रेडिंग कार्ड्स या ऐसी किसी भी वस्तु जिसकी कीमत आज मिलियन डॉलर में है हो सकता है की आने वाले समय में उसकी कीमत दो – कौड़ी भी न रहे|

वस्तुतः NFT आजकल ट्रेंड में है और ऐसी कोई भी चीज़ और इनका बाज़ार केवल लोगो की भावनाओं पर निर्भर करता है| जब तक इसका क्रेज है तब तक इसकी कीमत है यह कोई शेयर, बांड्स या गोल्ड नहीं है जिसकी कीमत किसी केन्द्रीय नियामक द्वारा तय की जाती है|

यह एक बहुत ही अनिश्चित बाज़ार है और इसमें इन्वेस्टमेंट करना बहुत ही खतरनाक हो सकता है| मैं ये कहूँगा की एक बार आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने की सोच सकते है क्योकि मुकाबले NFT के इसका प्रयोग बहुत व्यापक है और यदि यह एक करेंसी के तौर पर मान्य हो जाती है तो इसकी वैल्यू बहुत ही ज्यादा बढ़ सकती है|

इसके अलावा भविष्य में क्रिप्टो एक व्यापक वैश्विक करेंसी का रूप ले सकती है| NFT अभी जिस प्रारूप में है उसमे इन्वेस्टमेंट करने की सलाह मैं नहीं दूंगा लेकिन यदि आप NFT से पैसे कमाना ही चाहते हैं तो आप अपनी खुद की NFT बना सकते हैं और इसे बेच सकते हैं|

NFT के कुछ नए अनुप्रयोग भी सामने आये है जैसे की रियल एस्टेट में NFT ऐसे NFT में निवेश करना सुरक्षित हो सकता है क्योकि ऐसे में आप एक प्रॉपर्टी के छोटे या बड़े हिस्सेदार बन सकते हैं और भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ने पर इसे बेच कर पैसे कमा सकते हैं| लेकिन अभी यह बहुत ही सीमित हैं और केवल कुछ ही कंपनियों ने इसे अपनाया है|

इसके अलावा आप चाहें तो NFT Domain Name और NFT Hosting खरीद सकते है लेकिन इसकी अच्छी कीमत पाने के लिए आपको लम्बे समय तक इंतज़ार करना पड़ सकता है क्योकि अभी ब्लाकचैन आधारित डोमेन और होस्टिंग मेन स्ट्रीम में नहीं आये हैं|

मैं अपना NFT कैसे बना सकता हूँ?– In Hindi

स्टेप 1 – अपना NFT बनाने के लिए अपना डिजिटल आर्ट या ऑब्जेक्ट चुने | Identify the Digital Art or Object to Mint your NFT

आप किसी भी डिजिटल आइटम को एक NFT बना सकते हैं| जैसे की कोई डिजिटल आर्टवर्क, विडियो, म्यूजिक, ट्रेडिंग कार्ड्स या कुछ भी जो डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध हो|

स्टेप 2 – एक क्रिप्टो वॉलेट इनस्टॉल करें | Install a Crypto Wallet

आपको एक क्रिप्टो वॉलेट की आवश्यकता होगी और क्योकि ज्यादातर NFT प्लेटफॉर्म्स एथेरियम (Ethereum) ब्लाकचैन पर आधारित हैं इसलिए आपको एक ऐसे क्रिप्टो वालेट की आवश्यकता होगी जो एथेरियम को सपोर्ट करता हो| उदाहरण के लिए आप मेटामास्क (Metamask) वॉलेट को इनस्टॉल कर सकते हैं|

स्टेप 3 – एक NFT मार्केटप्लेस का चयन करें | Select a NFT Marketplace

अब आपके पास आपका डिजिटल आर्ट और एक एथेरियम बेस्ड क्रिप्टो वॉलेट अब आपको एक NFT मार्केटप्लेस सेलेक्ट करना होगा| आप किसी भी ऐसे NFT मार्केट प्लेस का चयन कर सकते हैं जो एथेरियम को सपोर्ट करता हो| उदाहरण के लिए आप ओपनसी (OpenSea) का प्रयोग कर सकते हैं|

अपने सिलेक्टेड मार्केटप्लेस पर आपको अपना एक अकाउंट बनाना होगा| अब आप अपने डिजिटल आर्ट का NFT बनाने के लिए तैयार हैं|

स्टेप 4 – अपना डिजिटल आर्टवर्क NFT मार्केटप्लेस पर अपलोड करें | Upload Your Digital Artwork on NFT Marketplace

अब आपको अपने अकाउंट में जाकर अपने डिजिटल आर्ट या आइटम को अपलोड करना है| आपको अपने NFT कलेक्शन का एक नाम देना होगा और इसके बाद आपको अपने डिजिटल आर्ट या आइटम को अपलोड करना होगा|

आपको हर एक आइटम का एक नाम और इसका डिस्क्रिप्शन देना होगा और बस आपका NFT कलेक्शन तैयार हो जाता है| अब आप अपने NFT कलेक्शन के लिए नीलामी (Auction) आयोजित कर सकते हैं और सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को इसे बेच सकते हैं|

NFT Crypto क्या है? – In Hindi

NFT Crypto ऐसी क्रिप्टोकरेंसी है जो कुछ विशेष ब्लाकचैन आधारित गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर गेम के अंदर किसी आइटम को खरीदने या बेचने के दौरान प्रयोग किये जाते हैं| इसके अलावा आप इन क्रिप्टो का प्रयोग आम क्रिप्टोकरेंसी की तरह भी कर सकते हैं| ज्यादातर NFT क्रिप्टो वास्तव में Ethereum आधारित टोकन हैं और इनका प्रयोग बहुत ही सीमित है|

आप इन विशेष क्रिप्टोकरेंसी का प्रयोग करके इन गेम्स में कुछ भी खरीद सकते हैं| उदाहरण के लिए आप Decentraland वर्चुअल वर्ल्ड गेमिंग प्लेटफार्म पर इसकी ऑफिसियल करेंसी MANA द्वारा प्रॉपर्टी जैसे की जमीन या कुछ और खरीद सकते है और बाद में इसे ज्यादा दाम पर बेच कर पैसे कमा सकते हैं| 

इसी प्रकार कुछ और भी गेमिंग प्लेटफार्म हैं जिनकी खुद की क्रिप्टोकरेंसी है जैसे की Axie Infinity प्लेटफार्म, के लिए Axie Infinity(AXS) और Sandbox प्लेटफार्म के लिए SAND क्रिप्टो है|

क्या NFT Crypto में निवेश करना सही है? – In Hindi

NFT Crypto का प्रयोग बहुत ही सीमित है और ज्यादातर इसका उपयोग ब्लाकचैन आधारित गेमिंग प्लेटफार्म जैसे की Decentraland, Sandbox और Axie Infinity पर किया जाता है| लेकिन आप इसका प्रयोग एक आम क्रिप्टोकरेंसी की तरह भी कर सकते हैं|

लेकिन गेमिंग प्लेटफार्म में हुए ट्रांजैक्शन का इसपर बहुत प्रभाव पड़ता है जैसे ही गेमर्स इसका ज्यादा प्रयोग करने लगते हैं वैसे ही सिकी कीमत बढ़ जाती है और अचानक घाट भी जाती है इसलिए ये आम क्रिप्टो के मुकाबले बहुत ही अनिश्चित हैं|

आप चाहें तो इसमें निवेश कर सकते हैं लेकिन मेरी सलाह यही होगी की आप पारंपरिक क्रिप्टो में ही निवेश करें क्योकि ये ज्यादा सुरक्षित हैं|  

NFT का भविष्य क्या है?– In Hindi

जहाँ तक डिजिटल आर्टवर्क जैसे की इमेज, क्लिप आर्ट और विडियो का सवाल है मुझे नहीं लगता की इनका आगे कोई भविष्य है जब लोगो की भावनाए इनके साथ हैं और जब तक इनका क्रेज है तब तक ही इनकी वैल्यू है अन्यथा इनकी कीमत दो – कौड़ी की भी नहीं है|

मैं किसी फालतू से इमेज या क्लिप आर्ट के लिए लाखो डॉलर्स कभी नहीं दूंगा, पैसे कमाने के लिए और भी अच्छे विकल्प उपलब्ध है जो आपकी फाइनेंसियल सिक्यूरिटी की एक हद तक गारंटी दे सकते हैं| 

अगर NFT को एक बड़े परिदृश्य में देखें तो इसके अन्य अनुप्रयोग भी आने वाले समय में सामने आयंगे और कुछ पर तो काम शुरू भी हो चुका है जैसे की रियल एस्टेट में NFT और फिजिकल गुड्स की NFT|

NFT ने म्यूजिक कंपोजर को भी एक अच्छा प्लेटफार्म दिया है जिसके द्वारा अब म्यूजिक क्रिएटर किसी कम्पनी की रॉयल्टी पर निर्भर न होकर अपना म्यूजिक सीधे खरीदारों को बेच सकते हैं और पूरा 100% प्रॉफिट अपनी जेब में डाल सकते हैं|

म्यूजिक इंडस्ट्री के क्षेत्र में NFT का भविष्य अच्छा है क्योकि एक बेकार सी इमेज के बजाय एक एक्सक्लूसिव म्यूजिक या गाने का स्वामित्व ज्यादा अच्छा है और अगर किसी दिन इस म्यूजिक की आवश्यकता किसी फिल्म मेकर को पड़ गयी तो आप इसकी अच्छी कीमत वसूल सकते हैं| 

इसके अलावा NFT डोमेन और होस्टिंग भी हैं जो आने वाले समय में अवश्य ही लोकप्रिय होंगे और तब आपको इनकी ज्यादा कीमत मिल सकती जिन लोगों ने 90 के दशक का डॉट कॉम बूम देखा है वो इस बात को अच्छी तरह समझ सकते हैं|

इसके अलावा NFT के कई अन्य अनुप्रयोग भविष्य में सामने आयंगे लेकिन तब तक आपको इंतज़ार करना होगा| मेरे हिसाब से NFT में निवेश करने के लिए अभी सही समय नहीं है|

लेकिन एक बात तय है की ब्लाकचैन भविष्य की टेक्नोलॉजी है और इसके आधार पर ही WEB 3.0 का निर्माण शुरू हुआ है| NFT और क्रिप्टो का भविष्य बहुत ही उज्जवल है लेकिन आपको समय के साथ ही चलना होगा अन्यथा असावधानी में आप गहरे गर्त में जा सकते हैं|

अभिषेक

आपकी प्रतिक्रिया भेजें

Your email address will not be published. Required fields are marked *