Skip to content

2023 में इस एप को इंस्टाल करके कोई भी मूवी या सीरीज फ्री में देखें

kodi-how-to-setup-install

दोस्तों, मनोरंजन की दुनिया आज बहुत बदल चुकी हैं, एक समय था जब लोगो के पास घर बैठे मनोरंजन का एकमात्र साधन रेडियो था इसके बाद जब टीवी का जमाना आया तो इसने मनोरंजन की दुनिया को पूरित तरह बदल दिया|

पहले टीवी पर बस एक ही चैनल दूरदर्शन आता था , लेकिन केबल और डिश टीवी की क्रांति ने इसे पूरी तरह बदल दिया और हाई स्पीड इन्टरनेट के आने के बाद OTTT प्लेटफॉर्म्स के जरिये हम मनोरंजन की एक और नयी दुनिया देख रहे हैं|

अब लोगो की केबल और डिश टीवी पर निर्भरता खत्म होती जा रही है और लोग तेजी से OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध मनोरंजन की और अग्रसर हो रहे हैं|

इन्टरनेट आधारित मनोरंजन की सबसे ख़ास बात यह है की आप दुनिया के किसी भी कोने से इसे एक्सेस कर सकते हैं आपको बस इन्टरनेट की आवश्यकता है, और हाई स्पीड 4G इन्टरनेट की उपलब्धता के कारण यह सहज ही उपलब्ध है|

Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स आज पूरी दुनिया में छाये हुए हैं और इनके अलावा आये दिन कई नए OTT प्लेटफॉर्म्स भी इस मार्केट में अपनी जगह बनाने के लिए आ रहे हैं| ज्यादातर पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखने के लिए आपको एक सब्सक्रिप्शन चार्ज देना पड़ता है|

लेकिन अगर मैं कहूं की एक ऐसा एप्लीकेशन (Android App) है, जिसके प्रयोग से आप सभी प्रकार के इंडियन और इंटरनेशनल कंटेंट फ्री में देख सकते है? जी हाँ दोस्तों KODI Media Player एक ऐसा ही एप है जिसे आप किसी भी डिवाइस जैसे की स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, टेबलेट या लैपटॉप पर इनस्टॉल कर सकते हैं, यहाँ तक की ये सभी पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम्स जैसे की Apple iOS, Windows, और Android पर चलता है|

KODI MEDIA PLAYER क्या है? | WHAT IS KODI MEDIA PLAYER?

आप में से बहुत लोग शायद पहले से ही जानते होंगे की KODI MEDIA PLAYER क्या है, लेकिन जो नहीं जानते हैं उन्हें मैं बताने के लिए मैं हूँ ना, KODI एक ऐसा सोफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जिसमे आप अपने सभी प्रकार की मीडिया फाइल्स और स्ट्रीमिंग कंटेंट को एक ही जगह संकलित कर सकते हैं|

KODI के द्वारा आप हर तरह का स्ट्रीमिंग कंटेंट देख सकते हैं, चाहे वो IPTV के चैनल्स हों या Netflix और Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स की मूवीज और वेब सीरीज| आपको बस चाहिए एक हाई स्पीड इन्टरनेट कनेक्शन और KODI ADDONS|

Microsoft ने पहले Xbox के लिए Xbox Media Center (XBMC) नाम से सॉफ़्टवेयर बनाया। Microsoft द्वारा इसे छोड़ने के बाद, यह XBOX प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ता और विस्तारित होता रहा। गैर-Microsoft टीम जिसे अब KODI के नाम से जाना जाता है, ने प्रशंसकों और रचनाकारों का अपना नेटवर्क बनाया है।

Android TV या Plex जैसी अन्य स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर फर्मों के विपरीत, XBMC फाउंडेशन कोडी का प्रबंधन करता है। दुनिया भर में हजारों कोडर्स और डेवलपर्स द्वारा सॉफ्टवेयर में लगातार Improvement और Features जोड़े जाते है। अब आप Free Addons या Build इनस्टॉल करके KODI को Personalize कर सकते हैं।

KODI ADDONS क्या हैं?

दोस्तों, KODI MEDIA PLAYER अपने आप में कोई कंटेंट नहीं रखता है, और अगर आप KODI ADDONS के बारे नहीं जानते हैं तो KODI आपके लिए बस एक अन्य मीडिया प्लेयर की तरह ही काम करेगा| लेकिन KODI ADDONS इसे एक एंटरटेनमेंट पावरहाउस में बदल देने की शक्ति रखते हैं|

वास्तव में KODI ADDONS ऐसे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम्स हैं जिनके द्वारा आप KODI MEDIA PLAYER पर दुनिया भर में ऑनलाइन उपलब्ध सभी प्रकार के विडियो और म्यूजिक को सीधे अपने स्मार्ट डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं|

KODI एक बहुत ही पॉपुलर और पोवेरफुल्ल सॉफ्टवेयर है और यही कारण है की ऑनलाइन एंटरटेनमेंट से सम्बंधित अधिकतर प्लेटफॉर्म्स ने अपने ऑफिसियल KODI ADDONS बनाये हुए हैं|

इतना ही नहीं कई स्वतंत्र सॉफ्टवेयर डेवेलपर्स ने और खुद KODI की अपनी विशाल कम्युनिटी ने ऐसे कई ADDONS बनाये हैं जिनका उपयोग करके आप हर तरह के विडियो जैसे मूवीज, वेब सीरीज, टीवी शो, डॉक्युमेंट्री, स्पोर्ट्स आदि को ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं|

KODI ADDONS की दुनिया बहुत विस्तृत है और आपको हर तरह के मनोरंजन के लिए उपलब्ध KODI ADDONS मिल जायेंगे, लेकिन KODI ADDONS को इनस्टॉल करना इतना आसान नहीं है, इसके लिए आपको थोडा सीखने की आवश्यकता है|

लेकिन एक Step-by-Step Guide इसे आप के लिए आसान बना सकती है| हम समय – समय पर KODI ADDONS को इनस्टॉल करने से सम्बंधित लेख प्रकाशित करते रहेंगे, जिससे आपको कम से कम परेशानी हो|

KODI MEDIA PLAYER कैसे इनस्टॉल करें? | HOW TO INSTALL KODI MEDIA PLAYER?

KODI MEDIA PLAYER को आपसे सीधे PLAY STORE से या इसकी ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं| इसके अलावा आपको ये लगभग सभी Third Party App Store पर भी मिल जाएगा|

इसके अलावा KODI के कई अलग वर्शन और Customization के लिए अलग अलग Skins भी मिल जायेंगी| इसके अलावा KODI को आप न केवल अपने Smartphone बल्कि सभी स्मार्ट गैजेट्स जैसे SMART TV, TABLETS, DESKTOPS और LAPTOPS पर भी इनस्टॉल कर सकते हैं| बिलकुल वैसे ही जैसे की किसी अन्य Software Application या Mobile App को इनस्टॉल करते हैं|

यदि आप KODI को Android के अलावा किसी और प्लेटफार्म जैसे की WINDOWS और iOS पर इनस्टॉल करना चाहते हैं तो आपको KODI की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर सम्बंधित सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं|

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप KODI को किस प्लेटफार्म पर इनस्टॉल करते हैं| आप हर प्लेटफार्म पर KODI ADDONS को समान तरीके से इनस्टॉल कर सकते हैं|

भारत के लिए बेस्ट KODI ADDONS

दोस्तों, वैसे तो दुनिया भर के KODI Developers ने तमाम तरह के KODI ADDONS बनाये हुए हैं और इसके साथ ही KODI Developers का एक विश्वव्यापी संगठन लगातार, KODI Application की गुणवत्ता सुधारने और KODI ADDONS बनाने में लगे रहते हैं|

KODI की ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको बहुत सारे उपयोगी ADDONS मिल जायेंगे जहाँ से आप इन्हें डाउनलोड और इंस्टाल कर सकते हैं|

इसके कई THIRD PARTY DEVELOPERS नए नए KODI ADDONS को डेवेलप करते रहते हैं| ऑफिसियल और थर्ड पार्टी ADDONS को मिलाकर इनकी संख्या हज़ारों में है| लेकिन यहाँ हम उन कुछ ख़ास KODI ADDONS के बारे में जानेंगे जो एक भारतीय होने के नाते हमारे लिए अधिक उपयोगी हैं|

JioTV+

JioTV+ ADDON के साथ आपको मिलता है कम्पलीट JioTV का एक्सेस, इस ADDON को इंस्टाल करने के बाद आपको अपने JioTV अकाउंट से लॉग इन करना है और, आप JioTV पर उपलब्ध सभी मूवीज, टीवी शो, और लाइव चैनल अपने स्मार्ट टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख पायेंगे वो भी बिलकुल फ्री में|

Disney+Hotstar

आपने अपने स्मार्टफोन पर Disney+Hotstar का मज़ा लिया ही होगा, तो अब तैयार हो जाईये इसका मजा अपनी टीवी स्क्रीन पर लेने के लिए Disney+Hotstar ADDON को इनस्टॉल करते ही आप वो सभी कंटेंट अपने टीवी स्क्रीन पर देख पायेंगे जो आप अपने स्मार्टफोन पर देखते हैं|

Netflix

अगर आपके पास Netflix का टीवी सब्सक्रिप्शन नहीं है तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योकि Netflix के इस KODI ADDON को इंस्टाल करने के बाद आप अपने मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ ही इसका मजा टीवी पर भी ले पायेंगे|

Einthusan

अगर आप मूवीज के शौक़ीन हैं तो Einthusan ADDON आपके काम की चीज है| इस ADDON के साथ ही आपको मिलता है बॉलीवुड, तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी डब्ड, पंजाबी और मराठी मूवीज और टीवी शो का विशाल संग्रह|

सबसे कमाल की बात ये हैं की इस ADDON के लिए आपको किसी VPN सर्विस की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ये पूरी तरह लीगल है| तो दोस्तों इस ADDON को इनस्टॉल कीजिये और अपनी मनपसंद मूवीज और टीवी शो देखिये बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बिलकुल फ्री|

Exodus Redux

Exodus Redux ADDON के द्वारा आप का केवल हिंदी बल्कि दुनिया की तमाम भाषाओं में उपलब्ध मूवीज को देख सकते हैं| यह ADDON आपको हज़ारो मूवीज की भाषा के आधार पर वर्गीकृत लिस्ट देता हैं जिनमे से आप अपने पसंद की मूवी को सेलेक्ट करके सीधे अपनी टीवी स्क्रीन पर स्ट्रीम कर सकते हैं|

और हाँ इसके लिए आपको एक पैसा भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ये सब कुछ आपको मिलता है बिलकुल फ्री| EXODUS REDUX ADDON को इंस्टाल करने के लिए ADD SOURCE आप्शन में इस URL (https://i-a-c.github.io) को टाइप करें|

Swa Desi

Swa Desi ADDON जैसा की नाम से ही स्पष्ट है पूरी तरह से भारतवासियों के लिए बनाया गया है| इस ADDON के ज़रिये आप लगभग सभी सभी प्रमुख भारतीय भाषाओ में उपलब्ध मूवीज और टीवी शो देख पायेंगे| इसके अलावा यदि लाइव टीवी देखना चाहते हैं तो यह ADDON आपको लगभग सभी टीवी चैनल का एक्सेस देता है| तो दोस्तों तैयार हो जाइये अंतहीन मनोरंजन के लिए|

KODI ADDONS कैसे इंस्टाल करें | HOW TO INSTALL KODI ADDONS?

KODI ADDONS को आप KODI की डिफ़ॉल्ट रिपॉजिटरी से भी इंस्टाल कर सकते हैं| KODI की डिफ़ॉल्ट रिपॉजिटरी में वैसे तो आपको कई ADDONS मिल जायेंगे|

हालाँकि KODI के ऑफिसियल ADDONS समय समय पर अपडेट होते रहते हैं, और आपको आटोमेटिक अपडेट की सुविधा भी मिल जाती है, लेकिन इनमे से ज्यादातर आपके लिए उपयोगी नहीं हैं|

अपनी मनपसंद मूवीज और सीरीज देखने के लिए आपको THIRD-PARTY KODI ADDONS को इंस्टाल करना पड़ेगा| THIRD-PARTY KODI ADDONS के साथ समस्या यह होती है की इन्हें मैन्युअली अपडेट करना पड़ता है|

KODI ADDONS को इंस्टाल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें|

  1. सबसे पहले KODI एप्लीकेशन को स्टार्ट करें और Settings पर क्लिक करें|

2. अब आपको System Settings पर क्लिक करना है|

3. ADDONS आप्शन को सेलेक्ट करें और Unknown Source को इनेबल करें|

4. अब वापस Settings आप्शन पर आयें और File Manager पर क्लिक करें|

5. अब Add Source आप्शन पर क्लिक करें|

6. THIRD-PARTY REPOSITORY का URL और SOURCE का नाम यथास्थान पर टाइप करें और OK बटन पर क्लिक करें|

7. अब Settings स्क्रीन पर वापस जाएँ और ADDONS आप्शन पर क्लिक करें|

8. अब Install from zip file आप्शन सेलेक्ट करें|

9. आपको एक Warning Message मिलेगा, यहाँ YES बटन पर क्लिक करें|

10. आपको एक नयी स्क्रीन मिलेगी, यहाँ पर आपको रिपॉजिटरी के SOURCE NAME पर क्लिक करना है|

११. अगले स्टेप पर रिपॉजिटरी की ज़िप फाइल को सेलेक्ट करना है, और OK बटन पर क्लिक करना है|

12. अब आपको पिछली स्क्रीन पर वापस जाना है, और यहाँ Install from repository आप्शन सेलेक्ट करना है|

13. अगली स्क्रीन पर आपको अपनी रिपॉजिटरी सेलेक्ट करनी हैं|

१४. अगली स्क्रीन पर आपको Video add-ons आप्शन सेलेक्ट करना है|

15. अगले स्टेप में आपको जो भी ADDON इंस्टाल करना हो उसे सेलेक्ट करें|

१६. अगली स्क्रीन पर आपको बस इंस्टाल (Install) बटन पर क्लिक करना है|

17. आपका THIRD-PARTY ADDON इंस्टाल हो गया है|

क्या KODI गैर-कानूनी है? | IS KODI ILLEGAL?

सही जवाब है “नहीं” KODI गैर-कानूनी नहीं है और न ही ही हो सकता है क्योकि KODI किसी भी कंटेंट को होस्ट नहीं करता है| ये बस इन्टरनेट पर उपलब्ध कंटेंट को ADDONS के माध्यम से आप तक पहुंचाता है|

लेकिन इसके बाद भी आप पर लीगल एक्शन लिए जा सकता हैं यदि आप पायरेटेड कंटेंट को इसके माध्यम से देखते पाए गए तो| एक बात का आपको हमेशा ध्यान रखना है की इन्टरनेट के द्वारा आप जो कुछ भी करते हैं या देखते हैं इसकी पूरी जानकारी आपने इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर(ISP) के पास होती है|

हालाँकि इस जानकारी को कहीं स्टोर तो नहीं किया जाता है लेकिन आप के ऊपर शक होने पर आपके ऊपर निगरानी रखी जा सकती है, और पक्के साक्ष्य मिलने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है|

लेकिन यदि आप अपने आप को सुरक्षित रखना चाहते हैं और इन झमेलों से बचना चाहते हैं तो आप VPN सर्विस का प्रयोग कर सकते हैं| जो आपकी पहचान को पूरी तरह छिपा देता हैं और इन्टरनेट पर की गयी आपकी किसी गतिविधि की जानकारी कभी भी किसी को नहीं मिल पाएगी|

क्या KODI सुरक्षित है? | IS KODI SAFE?

“हाँ”, बिल्कुल लेकिन यही बात हम KODI ADDONS के बारे में नहीं कह सकते| KODI ADDONS के साथ वायरस आपके सिस्टम में इंस्टाल किये जा सकते हैं| इसलिए किसी भी ADDON को इंस्टाल करते समय साबधानी बरते| अपने ANTIVIRUS SOFTWARE को हमेशा अपडेट रखे, और हो सके तो एक अच्छी VPN सर्विस का प्रयोग करें|

मेरे विचार | MY OPINION

दोस्तों, हमें आशा है की KODI MEDIA PLAYER से सम्बंधित यह पोस्ट आपको ज्ञानवर्धक लगी होगी| हम भविष्य में भी KODI से सम्बंधित नए पोस्ट से आपका ज्ञानवर्धन करते रहेंगे| यदि आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है या यदि आप इस पोस्ट से सम्बंधित अपने विचार साझा करना चाहते हैं| तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से बताएं|

इन्ही शब्दों के साथ विदा लेता हूँ|

धन्यवाद !

अभिषेक

आपकी प्रतिक्रिया भेजें

Your email address will not be published. Required fields are marked *