Skip to content

||ॐ सरस्वती मया दृष्ट्वा, वीणा पुस्तक धारणीम। हंस वाहिनी समायुक्ता मां विद्या दान करोतु में ऊॅं||

माँ सरस्वती के आशीर्वाद से आज “हिंदीजिनी” को देश की जनता को समर्पित करता हूँ|

माँ सरस्वती की प्रेरणा से मैंने सर्वमान्य मातृभाषा हिंदी की सेवा और मेरे हिंदी भाषी भाई-बहनों और देशवासियों को हिंदी भाषा में सभी प्रकार की जानकारी देने के उद्देश्य से ही हिंदीजिनी (HindiGenie) का निर्माण किया है|

हिंदीजिनी जैसा की नाम से ही स्पष्ट है एक हिंदी ब्लॉग है| अंग्रेजी भाषा की समुचित जानकारी होते हुए भी मैंने हिंदी ब्लॉग बनाने का निर्णय केवल इसलिए लिया की मेरे हिंदी भाषी भाई – बहनों और देशवासियों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी हिंदी में मिल सके|

हिंदीजिनी की प्रेरणा कैसे मिली? | How did I get the inspiration for HindiGenie?

स्मार्टफोन के आने के साथ ही सभी आयु वर्ग के लोगो में इन्टरनेट का प्रयोग अत्यधिक बढ़ गया है| आज की युवा पीढ़ी के अलावा हमारे बड़े – बुज़ुर्ग भी स्मार्टफोन का अधिक से अधिक प्रयोग कर रहे हैं|

लेकिन जब बात किसी प्रकार की जानकारी लेने की हो या किसी समस्या के समाधान की तो इन्टरनेट पर वह जानकारी या समस्या का समाधान उपलब्ध तो रहता है लेकिन क्योंकि ज्यादातर जानकारी अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है इसीलिए देश का हिंदी भाषी युवा और जनता उसका समुचित लाभ नहीं उठा पाती है|

कई बार ऐसा भी होता है की जानकारी मिलती तो है लेकिन या तो वह अपूर्ण होती है या बहुत सटीक नहीं होती जिसके कारण कई बार लोगो को नुकसान भी उठाना पड़ता है|

हिंदीजिनी (HindiGenie) इसी समस्या को ध्यान में रख कर बनाई गयी है जिससे की न केवल युवा वर्ग बल्कि सभी वय के नागरिक इसमें उपलब्ध जानकारी का लाभ उठा सकें|

हिंदीजिनी के पीछे की प्रेरणा मेरे देश की वही हिंदीभाषी जनता है जो आज भी जानकारी के अभाव में स्वयं को कमतर समझती है| ऐसे सभी देशवासियों के हित के लिए और उन्हें विज्ञान, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, रोजगार, बिज़नेस, ऑनलाइन इनकम और स्वास्थ्य संबंधी समुचित और सटीक जानकारी देने के लिए ही हिंदीजिनी का निर्माण किया गया है

हिंदीजिनी की शुरुआत कैसे हुयी? | How did HindiGenie start?

यह मेरा एक छोटा सा प्रयास है मेरी मातृभाषा की सेवा करने का| मुझे लिखने और लोगो के साथ अपने विचार और ज्ञान को साझा करने में विशेष रूची है, और क्योंकि मैं तकनिकी पृष्ठभूमि से हूँ इसी कारण से मैंने कोई पुस्तक या पत्रिकाओं में लेखकीय लिखने अपेक्षा ब्लॉग बनाना ज्यादा उचित समझा|

एक ब्लॉग बनाना किसी पत्रिका या समाचार पत्र में अपने लेख को छपवाने से ज्यादा सरल है| डिजिटल यूग में नयी-नयी टेक्नोलॉजी के विस्तार ने अब सब कुछ आसान बना दिया है| आप WordPress, Joomla, Wix जैसे Content Management System का प्रयोग करके आसानी से एक वेबसाइट या ब्लॉग का निर्माण कर सकते हैं|

मैं पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर हूँ इसीलिए मेरा ध्यान किसी समस्या के तकनीकी समाधान की ओर जाना स्वाभाविक ही है| अब क्योकि एक ब्लॉग का सम्पूर्ण नियंत्रण आपके स्वयं के हाथ में होता है इसलिए आपको अपने लेख या विचारों को प्रकाशित करने के लिए दर-दर भटकना आवश्यक नहीं होता है|

एक ब्लॉग को शुरू करने और बनाये रखने के लिए बहुत ही कम निवेश की आवश्यकता होती है, और आप कुछ ही घंटो में अपना एक ब्लॉग शुरू कर सकते हैं| यही कारण है की देशवासियों की सेवा करने का मैंने यह माध्यम चुना|

टेक्नोलॉजी के इस विस्तार ने हमारे लिए नयी संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं, और इसी कारण कई प्रकार के नए रोजगार सृजित हुयी हैं| आजकल टेक्नोलॉजी का ही उपयोग करके कई प्रकार के ऑनलाइन बिज़नेस सफलता पूर्वक चलाये जा रहें हैं|

डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing), मनी ब्लॉग्गिंग (Money Blogging), एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing), एसइओ एजेंसी (SEO Agency) आदि कुछ प्रमुख ऑनलाइन बिज़नेस के उदाहरण हैं|

न केवल बिज़नेस बल्कि यदि आप चाहें तो किसी एक कंप्यूटर संबंधी टेक्नोलॉजी में महारथ हासिल करके स्वरोजगार भी कर सकते हैं|

उदाहरण के लिए आप ग्राफ़िक डिजाइनिंग (Graphic Designing), सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग (Software Programming), वेबसाइट डेवलपमेंट (Website Development), कंटेंट राइटिंग (Content Writing), मोबाइल एप डेवलपमेंट (Mobile App Development), विडियो एडिटिंग (Video Editing) आदि सीख कर एक फ्रीलान्सर (Freelancer) के तौर पर बिना किसी कंपनी से अनुबंधित हुए स्वरोज़गार कर सकते हैं| आज देश विदेश के लाखों लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं, और आप भी उनमे से एक बन सकते हैं|

हिंदीजिनी का उद्देश्य | Objective Of HindiGenie

हिंदीजिनी का मुख्य उद्देश्य ही देश की हिंदी भाषी जनता को इन टेक्नोलॉजी से अवगत कराना है जिससे की वो भी प्रगति के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ सके|

हमारा प्रयास रहेगा की ऑनलाइन इनकम, ऑनलाइन बिज़नेस, स्माल बिज़नेस से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी से आप सभी का ज्ञानवर्धन और उचित मार्गदर्शन कर सकें|

देश की अधिकाँश जनता पढाई करने के बाद किसी न किसी नौकरी के पीछे लग जाती है, ऐसा नहीं है की जनता में व्यवसाय के प्रति रूची नहीं है बल्कि उनके मन में व्यवसाय में लगने वाली शुरूआती पूँजी और उसके नुकसान का भय है|

ज्यादातर लोगो को यह जानकारी ही नहीं है की कई ऐसे व्यवसाय हैं, जो बहुत ही कम निवेश में शुरू किये जा सकते हैं और इनसे बहुत ही अच्छा प्रॉफिट कमाया जा सकता है|

कई ऐसे ऑनलाइन बिज़नेस भी हैं जो की बिना किस निवेश के शुरू किये जा सकते हैं और इनसे बहुत ही अच्छी कमाई की जा सकती है|

ज़ाहिर है की जानकारी के अभाव में आम जनता और खासकर हिन्दीभाषी जनता तक इसकी पहुँच नहीं है| हिंदीजिनी में हम ऐसी सभी जानकारी को देश की जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे|

अपने अभी तक के जीवन काल में मैंने यह अनुभव किया है की अधिकाँश जनता को फाइनेंस संबंधी विषयों का बहुत ही सीमित और न के बराबर ज्ञान है| और इसी कारण देश की अधिकांश जनता फाइनेंस और निवेश संबंधी विषयों में विचार शून्य है|

आपको यह जान कर आश्चर्य हो सकता है की भारत की केवल 5% जनता ही शेयर और स्टॉक में निवेश करती है| इसका मुख्य कारण यह की फाइनेंस और निवेश संबंधी जानकारी सरल और सुगम्य भाषा में उपलब्ध नहीं है|

इसीलिए हिंदीजिनी में हमने निश्चय किया है फाइनेंस संबंधी सभी प्रकार की उपयोगी जानकारी को हिंदी भाषा में जनता तक पहुचाएंगे|

उपरोक्त विषयों के अलावा हमारा यह भी प्रयास रहेगा की विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनिया में निरंतर होने वाले परिवर्तनों से आपको समय – समय पर अवगत करते रहें| जैसा की आप जानते ही हैं इन विषयो पर ज्यादातर जानकारी अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है|

हिंदीजिनी में हम सदैव आपको नवीनतम विज्ञान और टेक्नोलॉजी से अवगत कराते रहेंगे जिससे की आप इन सभी टेक्नोलॉजी से पूरी तरह से अपडेट रहें और कम से कम भाषा आपकी प्रगति में बाधक न बने|

हिंदीजिनी ब्लॉग को तैयार ही किया गया है आपको सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को हिंदी भाषा में उपलब्ध कराने के लिए और हम इसके लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं|

लेकिन यह केवल हमारे अकेले के प्रयास नहीं हो पायेगा हमें आपका साथ और विश्वास चाहिए| एक बात जो सार्वभौमिक सत्य है की “एकता में शक्ति है” और हमारी यही एकता हमें प्रगति के पथ पर आगे ले जायेगी|

मेरा देश के सभी हिंदीभाषी भाइयों और बहनों से आग्रह है की हमारे इस प्रयास में हमारा सहयोग करें और हिंदीजिनी पर प्रकाशित जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाएं|

मैं कौन हूँ ? | Who am I?

दोस्तों मेरा नाम अभिषेक है और मैं भोलेनाथ शिव की नगरी वाराणसी का रहने वाला हूँ| वाराणसी को आप काशी और बनारस के नाम से भी जानते हैं और इस उन्मुक्त और अलमस्त नगरी को भारत देश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है| इसी महान नगरी का एक गर्वित नागरिक हूँ मैं | 

पेशे से मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ लेकिन लिखने और पढ़ने का शौक बचपन से ही है लेकिन जीवन की आपाधापी में ये शौक कहीं पीछे छूट गया था |

सही मायनो में कहूँ तो मैंने कभी ईमानदारी से कोशिश ही नहीं की लेकिन वो कहते है न “its better late then never” तो अब जबकि मैं थोड़ा टाइम मैनेजमेंट सीख गया हूँ, मैंने ये निर्णय लिया है की अब मैं अपने शौक के पन्नो में नए रंग भरूंगा |

मेरी ये ईमानदार कोशिश रहेगी की मैं हिंदीजिनी के माध्यम से अपने देश और विदेशो की 49 करोड़ हिंदी भाषी जनता और मातृभाषा हिंदी की सेवा कर सकूं| 

हिंदीजिनी एक माध्यम है मेरे उन भाई बहनो के लिए जो अपनी मातृभाषा तो अच्छे से समझ सकते हैं लेकिन जिनको इंग्लिश भाषा को समझने में कठिनाई आती है|

दुर्भाग्य से इतनी समृद्ध संस्कृति और विरासत होने  बाद भी हम अपनी मातृभाषा को वो सम्मान नहीं दिला पाए जिसकी वो हक़दार है| आज जापान, चीन, कोरिया, जर्मनी, स्पेन जैसे कई देश हैं जिन्होंने अपनी मातृभाषा को राजभाषा का अधिकार दिया है किन्तु यही सम्मान पाने से हिंदी सदा वंचित रही|

मेरे वो देशवासी जिनको अंग्रेजी भाषा ज्यादा ज्ञान नहीं है और जो केवल इसी कारण से ज्ञान की बहती गंगा से दूर है उन सभी के लिए हिंदीजिनी उस ज्ञान को प्राप्त करने का एक सरल और और सुलभ माध्यम बनेगा ऐसा मेरा विश्वास है | 

हिंदीजिनी आप सभी का विज्ञानं, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, बिज़नेस और ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए सम्बन्धी विषयो पर ज्ञानवर्धन करेगी |

मैं और मेरी टीम आपको इन विषयो पर सरल भाषा में महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है और मेरा विश्वास है की आप सभी देशवासियो के साथ और विश्वास से हिंदीजिनी उत्तरोत्तर प्रगति करेगी| 

इन्ही शब्दों के साथ विदा लेता हूँ

आपका दोस्त,

अभिषेक -एक गर्वित भारतीय

अभिषेक

आपकी प्रतिक्रिया भेजें

Your email address will not be published. Required fields are marked *