Skip to content

-हमारे बारे में –

हिंदीजिनी के पीछे विचार

हम लगभग 200 सालो तक अंग्रेजों के गुलाम रहे, लेकिन यह आवश्यक नहीं की हम अंग्रेजी के भी गुलाम बनें|

हिंदीजिनी (HindiGenie) एक हिंदी ब्लॉग है, और इस ब्लॉग को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ही हिंदी भाषा और भारत देश की हिंदी भाषी जनता की सेवा करना है| आज देश की अधिकांश हिंदी भाषी जनता केवल इस कारण नयी टेक्नोलॉजी, विज्ञान, शिक्षा और ऑनलाइन बिज़नेस संबंधी विषयों के बारे में जागरूक नहीं है क्योंकि ऐसी तमाम जानकारी अधिकतर अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है|

मूल रूप से एक हिंदी भाषी होने के नाते मैं यह समझ सकता हूँ की किसी व्यक्ति जिसे अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान न हो तो वह इस प्रकार की जानकारी को समझने में कठिनाई का अनुभव करता है| मैं स्वयं इसका मुक्तभोगी रहा हूँ| आज भले ही मेरी अंग्रेजी बहुत अच्छी है और मैं अंग्रेजी भाषा में सब कुछ समझ भी सकता हूँ, लेकिन एक समय ऐसा था जब मुझे भी अंग्रेजी भाषा में लिखे शब्दों को समझने में कठिनाई का अनुभव होता था|

मैं किसी भाषा के पक्ष या विपक्ष में नहीं हूँ कोई भाषा सीखना या जानना बहुत ही अच्छी बात है लेकिन मैं फिर भी यह कहूँगा की जो रस अपनी मातृभाषा में आता हैं वो किसी अन्य भाषा में नहीं| यही कारण है की अंग्रेजी भाषा से पूर्णतः परिचित होने के बाद भी मैंने एक हिंदी ब्लॉग बनाने का निर्णय लिया और नतीजा आपके सामने है|

हिंदीजिनी (HindiGenie) को मैं देश की हिंदी भाषी जनता को समर्पित करता हूँ, और आशा करता हूँ की इस ब्लॉग के द्वारा आपका ज्ञानवर्धन होगा और आपका प्यार इस ब्लॉग को मिलेगा|

हम मूल्यों से प्रेरित हैं

हिंदीजिनी (HindiGenie), में हम आपको केवल वही जानकारी देने का प्रयास करेंगे जो सही मायनों में आपके काम की है| किसी भी टॉपिक का चुनाव करने से पहले हम सबसे पहले यह जांच करते हैं की उससे आपका क्या फायदा हो सकता है|

अगर वह जानकारी हमें आपके लिए उपयुक्त लगती है तभी हम इसे अपने ब्लॉग पर फीचर करने का निर्णय लेते हैं| एक बार टॉपिक का चुनाव करने के बाद हम उसके बारे में गहरायी से रिसर्च करते हैं, इसके पक्ष और विपक्ष की सम्पूर्ण बातों की जानकारी लेते हैं, जिससे की आपको बिलकुल सही और सटीक जानकारी प्राप्त हो सके और आप इसके आधार पर बेहतर निर्णय ले सकें|

सभी जानकारी को संकलित करने के बाद इसका एक ड्राफ्ट बनाया जाता है और फिर इसे सम्पादित किया जाता है, हम इसमें केवल उन्ही बातों का समावेश करते हैं जो आपके लिए जानना आवश्यक है| इसके बाद ही इसे जानकारी को आपके लिए प्रकाशित किया जाता है|

गहन शोध

हिंदीजिनी (HindiGenie) में फीचर किये गए प्रत्येक लेख प्रकाशित होने से पहले गहन शोध के चरण से गुजरता है| इस चरण में हम प्रत्येक लेख से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी का संकलन करते हैं, और इसमें से उन सभी जानकारी को छाँट कर अलग करते हैं जो लेख के लिए और सबसे ज्यादा हमारे पाठकों के लिए आवश्यक है|

प्रतिबद्धता

हिंदीजिनी (HindiGenie) में हम सदैव इस बात के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं की आपको केवल वही जानकारी दी जाए जो आपके काम की हो, जिससे आपको कोई निर्णय लेने में सहायता मिलें| केवल इसीलिए हम उन्ही टॉपिक का चुनाव करते हैं जो वास्तव में ज्ञानवर्धक हों या जिनसे आपकी किसी समस्या का समाधान होता हो|

सटीकता

कोई भी लेख प्रकाशित करने से पहले उसकी सटीकता की जाँच बहुत ही आवश्यक है| किसी लेख में केवल शब्दों को भरना ही आवश्यक नहीं है, बल्कि उन शब्दों से आपका ज्ञानवर्धन भी होना चाहिए| हिंदीजिनी (HindiGenie) में हमारा सदैव ही यह प्रयास रहता है की हम हम कम से कम शब्दों में आपको जानकारी दे सके और आपको केवल वही जानकारी मिले जिसकी आपको अपेक्षा है|

मेरा परिचय

नमस्कार दोस्तों !

हिंदीजिनी में आपका स्वागत है!

दोस्तों मेरा नाम अभिषेक है और मैं भोलेनाथ शिव की नगरी वाराणसी का रहने वाला हूँ| वाराणसी को आप काशी और बनारस के नाम से भी जानते हैं और इस उन्मुक्त और अलमस्त नगरी को भारत देश की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है| इसी महान नगरी का एक गर्वित नागरिक हूँ मैं | 

पेशे से मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ लेकिन लिखने और पढ़ने का शौक बचपन से ही है लेकिन जीवन की आपाधापी में ये शौक कहीं पीछे छूट गया था | सही मायनो में कहूँ तो मैंने कभी ईमानदारी से कोशिश ही नहीं की लेकिन वो कहते है न “its better late then never” तो अब जबकि मैं थोड़ा टाइम मैनेजमेंट सीख गया हूँ, मैंने ये निर्णय लिया है की अब मैं अपने शौक के पन्नो में नए रंग भरूंगा | मेरी ये ईमानदार कोशिश रहेगी की मैं हिंदीजिनी के माध्यम से अपने देश और विदेशो की 49 करोड़ हिंदी भाषी जनता और मातृभाषा हिंदी की सेवा कर सकूं| 

हिंदीजिनी एक माध्यम है मेरे उन भाई बहनो के लिए जो अपनी मातृभाषा तो अच्छे से समझ सकते हैं लेकिन जिनको इंग्लिश भाषा को समझने में कठिनाई आती है| दुर्भाग्य से इतनी समृद्ध संस्कृति और विरासत होने  बाद भी हम अपनी मातृभाषा को वो सम्मान नहीं दिला पाए जिसकी वो हक़दार है| आज जापान, चीन, कोरिया, जर्मनी, स्पेन जैसे कई देश हैं जिन्होंने अपनी मातृभाषा को राजभाषा का अधिकार दिया है किन्तु यही सम्मान पाने से हिंदी सदा वंचित रही| मेरे वो देशवासी जिनको अंग्रेजी भाषा ज्यादा ज्ञान नहीं है और जो केवल इसी कारण से ज्ञान की बहती गंगा से दूर है उन सभी के लिए हिंदीजिनी उस ज्ञान को प्राप्त करने का एक सरल और और सुलभ माध्यम बनेगा ऐसा मेरा विश्वास है | 

हिंदीजिनी आप सभी का विज्ञानं, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन लर्निंग, बिज़नेस और ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए सम्बन्धी विषयो पर ज्ञानवर्धन करेगी | मैं और मेरी टीम आपको इन विषयो पर सरल भाषा में महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध है और मेरा विश्वास है की आप सभी देशवासियो के साथ और विश्वास से हिंदीजिनी उत्तरोत्तर प्रगति करेगी| 

आपका दोस्त 

अभिषेक